फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा पड़ा तार हिलाना: दर्दनाक हादसे में गई डॉक्टर की जान, पिछले साल हुई थी शादी, रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल

Sat, 30 Jul 2022 08:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब हर्ष विहार थाना पुलिस परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बिजली मीटर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में डंडे से बिजली के मीटर का तार हिलाने के चक्कर में एक डॉक्टर(आयुर्वेदिक) को करंट लग गया। गंभीर हालत में पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त नीलगिरी (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


नीलगिरी की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिछले साल नवंबर माह में नीलगिरी की शादी हुई थी। अब हादसे के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। हर्ष विहार थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, नीलगिरी परिवार के साथ हर्ष विहार के मंडोली इलाके में रहते थे। वह डॉक्टर थे। इनके परिवार में पत्नी रिंकी, एक भाई व पांच बहनें हैं। शुक्रवार रात को पूरा परिवार घर पर मौजूद था। इस बीच अचानक बिजली चली गई।

नीलगिरी ने देखा कि उनके पड़ोस के सभी घरों की लाइट आ रही थी, लेकिन उनकी ही बिजली गायब थी। नीलगिरी को लगा कि शायद उनके मीटर का तार हिल गया है। शाम को बारिश हुई थी।
विज्ञापन

नीलगिरी एक डंडा लाए और उन्होंने मीटर का तार हिलाना शुरू कर दिया। इस बीच अचानक उनको जोरदार करंट लगा और वह गिर गए। परिजन फौरन अचेत अवस्था में नीलगिरी को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें