फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस पर सफदरजंग अस्पताल में जागरूकता मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमसीसी) और सफदरजंग अस्पताल के फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग ने बृहस्पतिवार को एक विशेष जागरूकता मार्च का आयोजन किया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य समाज में ऑटिज्म से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति समझ, स्वीकृति और उनके समावेश को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन


जागरूकता मार्च की शुरुआत अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जल्दी पता लगाना और समय पर सटीक इलाज सबसे महत्वपूर्ण है। सुशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में नीले गुब्बारे हवा में छोड़े गए, जो ऑटिज्म के प्रति उम्मीद और वैश्विक एकजुटता का प्रतीक हैं। पीएमआर विभागाध्यक्ष डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि उनका विभाग ऑटिज्म से ग्रसित लोगों को संपूर्ण पुनर्वास सेवाएं प्रदान करता है, ताकि वे दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. चारू बाम्बा, प्रिंसिपल डॉ. गीतिका खन्ना, अतिरिक्त मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. शिशिर चंदन, ओपीडी प्रभारी डॉ. जयंती मणि, डीडीए डॉ. गणेश कुमार, पीएमआर विभागाध्यक्ष डॉ. अजय गुप्ता और मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज वर्मा भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें