फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चौपाल में वरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर आरडब्ल्यूए नाखुश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



-समस्याओं के समाधान पर नहीं मिला ठोस आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से लगाए गए जन चाैपाल से सेक्टर-12 और सेक्टर-130 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी नाखुश दिखे। सेक्टर-12 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. तरसेम चंद ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके सेक्टर में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी सेक्टर दिवस के तहत पहुंचे। लेकिन, इनमें वरिष्ठ अधिकारी नहीं थे। कनीय अधिकारी भी देर से पहुंचे।
इस दौरान पोरवा संगठन भी मौजूद रहा। संगठन के अधिकारियों ने बताया कि बैठक में फिर वेंडर जोन हटाने और कम्युनिटी सेंटर को पोरवा को सौंपने की मांग की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सेक्टर-130 स्थित सामुदायिक केंद्र में आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने, सड़कों से अतिक्रमण हटाने जैसी समस्याएं उठाईं। साथ ही सेक्टर-129 बिजलीघर के सामने एक्सप्रेसवे पर फुट ओवरब्रिज निर्माण और पुस्ता बांध सड़क को दुरुस्त करने की भी मांग की गई है। लेकिन, अधिकारियों से उन्हें ठोस आश्वासन नहीं मिला, जिससे वह नाखुश दिखे।
विज्ञापन


सेक्टर 151 के आरडब्ल्यूए ने भी रखी अपनी बात
सेक्टर-151 के सामुदायिक केंद्र में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीएस चौधरी, महासचिव अजय, शिव बचन सिंह, डॉ. धीरेंद्र बंसल ने भी अधिकारियों से कई मामलों पर शिकायत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें