दुनिया के दूसरे सबसे अधिक प्रदूषित शहर दिल्ली के प्रदूषण और ट्रैफिक दिक्कत को दूर करने में सहायक दिल्ली मेट्रो को वर्ल्ड ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने एशिया पैसेफिक रीजन नेटवर्क का अवार्ड दिया है।
दिल्ली मेट्रो देश की पहली ऐसी संस्था है, जिसे वर्ल्ड ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने यह अवार्ड दिया है।
मुंबई में बुधवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में डीएमआरसी के एमडी डॉ. मंगू सिंह ने यह सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पर्यावरण और जलवायु को बचाने की मुहिम में दिल्ली मेट्रो के कार्यों की सराहना भी की गई, जिसमें ग्रीन बिल्डिंग मुख्य है।