फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप का देश और सेना के प्रति नहीं कोई सम्मान, वीडियो से नेता कर रहे राजनीति ’ 

Fri, 07 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी का देश व सेना के प्रति कोई सम्मान नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वीडियो संदेश व बृहस्पतिवार को मंत्री कपिल मिश्रा के सामने आए वीडियो में वे राजनीति करते दिख रहे हैं और सर्जिकल स्ट्राइक पर विवादित तरीके से बोल रहे हैं।

उपाध्याय ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से भाजपा के संबंध में सर्जिकल स्ट्राइक के सेना के कार्य का राजनीतिक लाभ उठाने की बातें की जा रही है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस के भी कुछ नेता मिला रहे हैं सुर में सुर'

सतीश उपाध्याय
वहीं कपिल मिश्रा का वीडियो साबित कर रहा है कि इस मुद्दे से आतंकवादियों एवं कट्टरपंथियों के समर्थकों को प्रसन्न करने का राजनीतिक अभियान आम आदमी पार्टी चला रही है। 

इसमें ज्यादा दुखद यह है कि कांग्रेस के भी कुछ नेता आप नेताओं के सुर में सुर मिला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब आप नेता कश्मीर के बारे में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। 

इससे पहले आप में रहने के दौरान प्रशांत भूषण ने कश्मीर में जनमत संग्रह की बात की थी। तब केजरीवाल ने मूक समर्थन दिया था। आज वह स्वयं पाक अधिकृत कश्मीर में नष्ट किए गए आतंकवादी ठिकानों के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें