फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पत्ते खुलने का इंतजार कर रही कांग्रेस

Wed, 12 Mar 2014 11:23 AM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा पर कांग्रेस और भाजपा ‘पहले आप, पहले आप’ की स्थिति में हैं। कांग्रेस ने प्रत्याशी का नाम लगभग तय कर लिया है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि आलाकमान इस बार अभिनेता से नेता बने राजबब्बर को गाजियाबाद से चुनाव मैदान में उतारने का मन बना चुका है। सारी औपचारिकताएं भी पूरी हो चुकी हैं, लेकिन इसकी घोषणा नहीं हो रही। सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस अभी यहां से भाजपा प्रत्याशी का नाम फाइनल होने का इंतजार कर रही है।

हालांकि चर्चा है कि बुधवार सुबह तक कांग्रेस कुछ अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। यूपी की 50 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर चुकी कांग्रेस ने गाजियाबाद और वाराणसी सीट पर निर्णय रोक दिया था।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक वाराणसी में भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का चुनाव लड़ना तय होने के बाद कांग्रेस आलाकमान भी अब वहां के लिए नई रणनीति बना रहा है। इसी तरह कांग्रेस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राजनाथ सिंह की सीट पर भी ‘वेट एंड वाच’ की स्थिति में है।

गाजियाबाद सीट से कांग्रेस के तीन प्रमुख दावेदार राजबब्बर, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल और चार बार सांसद रह चुके रमेश चंद तोमर हैं। इनमें सुरेंद्र प्रकाश गोयल को 2009 के चुनाव में राजनाथ सिंह ने शिकस्त दी थी। रमेशचंद तोमर भी बीते चुनाव में गौतमबुद्धनगर सीट से चौथे नंबर पर रहे थे। ऐसे में कांग्रेस यहां भाजपा के पत्ते खुलने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद सीट पर भी तय नहीं किया नाम
राजबब्बर फिरोजाबाद से सांसद हैं। उनका गाजियाबाद से नाम लगभग तय होने के बावजूद कांग्रेस ने अभी फिरोजाबाद सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

आसान नहीं कांग्रेस की राह
2009 के आम चुनाव में गाजियाबाद में कुल 45.30 प्रतिशत मतदान (8,29,823 लाख) हुआ था। भाजपा के राजनाथ सिंह 43.34 प्रतिशत (3,59,637 लाख) मत पाकर विजयी रहे थे। कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोयल 32.41 प्रतिशत (2,68,956 लाख) मत पाकर दूसरे और बसपा के अमरपाल शर्मा 21.73 प्रतिशत (1,80,285 लाख) मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस और भाजपा के बीच जीत का बड़ा अंतर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें