फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Zoo Closed: दर्शकों के लिए बंद किया गया दिल्ली का चिड़ियाघर, दो पक्षियों की मौत के बाद लिया गया फैसला

Fri, 29 Aug 2025 08:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोनों मृत पक्षियों के नमूने 27 अगस्त को भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए है। 28 अगस्त को जांच में उनमें एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में सैंपल लेती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़ियाघर में एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है। ऐसे में चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। यह कदम पेंटेड स्टॉर्क और ब्लैक-नेक्ड आइबिस की मौत के बाद लिया गया। जिनके नमूनों में गुरुवार रात भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी एवियन इन्फ्लूएंजा की तैयारी, नियंत्रण और रोकथाम के लिए कार्य योजना के प्राणी उद्यान के लिए दिशा-निर्देशों के अनुसार तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

मृत सारस के दो नमूनों को एवियन इन्फ्लूएंजा की जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गए थे। इसके बाद दोनों नमूनों के लिए  एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के लिए सकारात्मक परिणाम की सूचना दी गई है। दो पक्षी के एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली के चिड़ियाघर को शनिवार से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

दोनों मृत पक्षियों के नमूने 27 अगस्त को भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए है। 28 अगस्त को जांच में उनमें एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि चिड़ियाघर को बंद करना जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम है और अगली सूचना तक ये लागू रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि चिड़ियाघर को बंद करना जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम है और अगली सूचना तक ये लागू रहेगा। दो पक्षी के एच5एन1 बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली के चिड़ियाघर को शनिवार से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

दोनों मृत पक्षियों के नमूने 27 अगस्त को भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजे गए है। 28 अगस्त को जांच में उनमें एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि चिड़ियाघर को बंद करना जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम है और अगली सूचना तक ये लागू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें