फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कदम-कदम पर बदलता है किराया

Fri, 17 Jan 2014 03:26 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले एक साल में कई दौर की बैठकों के बावजूद शहर की सड़कों पर दौड़ने वाले सीएनजी ऑटो का किराया तय नहीं हुआ है। इसके चलते ऑटो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन


प्रमुख चौक-चौराहों पर उनके संगठित होने के चलते यात्री को मजबूरी में मुंहमांगे रुपये देने पड़ते हैं। बृहस्पतिवार को पता चला कि चंद कदम के फासले पर ही ऑटो किराया बदल जाता है।

सौ मीटर परिधि में अलग-अलग ऑटो चालकों से हुडा सिटी सेंटर चलने की बात की गई तो सबने अपने हिसाब से किराया मांगा।

यह भी पढ़ें: गुड़गांव-फरीदाबाद के ऑटो नहीं जा सकते दिल्ली?

स्काई होटल झाड़सा रोड पर एक थ्रीव्हीलर चालक ने हुडा सिटी सेंटर तक की पांच किलोमीटर दूरी के लिए 60 रुपये मांगे। यहां खड़े अन्य ऑटो चालकों ने भी लगभग यही भाड़ा बताया। एक ने यहां तक कहा कि चलना है तो चलें, वर्ना आगे देख लें।
विज्ञापन


राजीव चौक पर एक युवा ऑटो चालक से हुडा सिटी सेंटर चलने की बात की गई तो उसने किराया 70 रुपये बताया। यहां से हुडा सिटी सेंटर की दूरी करीब चार किलोमीटर है। ऑटो चालक ने दावा किया कि इतने कम भाड़े में कोई और वहां तक नहीं ले जाएगा।

यह भी पढ़ें: सोमवार को नहीं चलेगी ऑटो!

एमडीआई चौक से हुडा सिटी सेंटर की दूरी मुश्किल से दो किलोमीटर है। यहां एक ऑटो चालक से बात की गई तो उसने भी 60 रुपये किराया मांगा। उससे पूछा गया कि इतनी कम दूरी का इतना ज्यादा किराया क्यों तो उसने कहा कि सभी इतना ही लेते हैं।

बस अड्डा गऊशाला मैदान में हुडा सिटी सेंटर की दूरी करीब छह किलोमीटर है। सिटी बस का यहां से सिटी सेंटर तक किराया पांच से 10 रुपये है। यहां खड़े दो सीएनजी ऑटो चालकों से बात की गई तो एक ने 80 और दूसरे ने 70 रुपये मांगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें