शहर का नाम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चमक रहा है। ग्रेटर नोएडा में जारी ऑटो एक्सपो में गाजियाबाद की लखटकिया इलेक्ट्रिक बाइक रेक्सनमो धूम मचा रही है।
बाइक निर्माता कंपनी के मालिकों का दावा है कि एक्सपो में प्रदर्शित यह पहली ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है, जो एक बार चार्ज होने पर 200 किलोमीटर तक 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
चार लाख रुपये कीमत वाली बाइक में 60 हॉर्स पावर का पावरफुल इंजन लगा है। राजनगर निवासी रेक्सनमो कंपनी के एमडी नमन चोपड़ा ने बताया कि यह बाइक इकोफ्रें डली है। इलेक्ट्रिक इंजन की बैटरी एक बार चार्ज होने पर 200 किलोमीटर तक चलती है।
बाइक को नार्मल व्हील के साथ अलॉय व्हील में भी मार्केट में उतारा जाएगा। कम मेंटीनेंस वाली इस बाइक की एक अन्य खूबी इसकी लांग लाइफ है। बाइक औसत रूप से 10 वर्षों तक चल सकती है।
कीमत चार लाख रुपये
वर्तमान में इसकी कीमत 4 लाख रुपये है। बाद में जैसे-जैसे इंजन की पावर बढ़ेगी वैसे-वैसे कीमत बढ़ाई जाएगी। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में जल्द ही प्लांट लगाकर इसका उत्पादन शुरू किया जाएगा। लोगों को बाइक लुभा रही है। ऑटो एक्सपो में आए विजिटर्स में बाइक के साथ फोटो खिंचाने का क्रेज है।