फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं ऑटो ड्राइवर

Sat, 26 Apr 2014 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो चालकों को अनुशासित कर पाने में ग्रेटर नोएडा पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बार-बार डेडलाइन देने के बावजूद ये चालक वर्दी नहीं पहन रहे हैं। पुलिस के आदेश की लगातार अनदेखी कर ऑटो चालक बिना वर्दी के ऑटो दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


ऑटो गैंग पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने आरडब्ल्यूए की मदद से उन पर नंबर डालने का अभियान शुरू किया था। ऑटो पर बड़े अंकों में नंबर भी डाले गए, ताकि दूर से ही ऑटो को पहचाना जा सके।

यह भी पढ़ें:बाप-बेटे को बंधक बना 3 घंटे घुमाया, विरोध पर मारी गोली

अगर ऑटो चालक किसी के साथ दुर्व्यवहार करता है तो उसके नंबर को पुलिस को बताकर उसपर कार्रवाई में मदद मिल सके। इसका लाभ भी हुआ। ऐसे बहुत से लोगों का सामान वापस मिला, जो गलती से ऑटो में छोड़ आए थे।
विज्ञापन


इसी क्रम में पुलिस ने ऑटो चालकों को वर्दी पहनाने की योजना बनाई थी, लेकिन वर्दी पहनाने की योजना अब तक सिरे नहीं चढ़ सकी है।

पुलिस ने ऑटो चालकों को तारीख पर तारीख दी, लेकिन पुलिस के आदेश को चालकों ने धता बता दिया है।

20 जनवरी तक चालकों को वर्दी पहन लेनी थी, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी ऑटो चालकों ने आदेश का पालन नहीं किया है। कुछ ऑटो तो अब भी बिना नंबर के धड़ल्ले से चल रहे हैं, जबकि पुलिस ने कहा था कि ऐसे ऑटो सीज कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें