फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: झगड़े में बीच-बचाव कराने पर ऑटो चालक की हत्या, नाबालिगों ने भानू पर किए सात से आठ वार

Wed, 22 Mar 2023 11:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भानू परिवार के साथ मयूर विहार फेज-3 की राजबीर कॉलोनी में रहता था। परिवार में पिता लोकमान सिंह के अलावा मां चंद्रकला देवी, पत्नी शशि, डेढ़ साल का बेटा और दो भाई हैं। भानू ऑटो चलाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में नाबालिगों के बीच हो रहे झगड़े में बीच-बचाव कराने पर नाबालिगों ने ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त भानू सिंह (24) के रूप में हुई है। नाबालिगों ने भानू पर सात से आठ वार किए थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीन नाबालिगों को दबोच लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भानू परिवार के साथ मयूर विहार फेज-3 की राजबीर कॉलोनी में रहता था। परिवार में पिता लोकमान सिंह के अलावा मां चंद्रकला देवी, पत्नी शशि, डेढ़ साल का बेटा और दो भाई हैं। भानू ऑटो चलाता था। शनिवार शाम वह गाजीपुर के कोंडलीपुर में मौजूद था। इस बीच वहां नाबालिग लड़कों के दो गुट आपस में झगड़ा कर रहे थे। भानू ने उनको डांटकर बीच-बचाव कराने के साथ सबको वापस भेज दिया।

उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन 10 मिनट बाद नाबालिगों का एक गुट वहां पहुंचा। उस समय भानू वहीं पर था। आते ही इन लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वहां मौजूद भानू के जानकार फरमान और शाहनवाज ने बीच बचाव करवाया। बाद में फरमान उसे एलबीएस अस्पताल ले गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में भानू की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें