फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: नमाज के बाद बिना अनुमति भागवत कथा कराने से प्राधिकरण ने रोका, हटाया गया टेंट

Thu, 27 Dec 2018 02:51 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
अमरोहा में छापेमारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-58 में खुले में नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगाने के बाद अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिना अनुमति के आयोजित किए जा रहे भागवत कथा को रोक दिया है। बुधवार को सेक्टर-37 में प्राधिकरण की जमीन पर लगाए गए टेंट हटा दिए गए। जिस वक्त यह कार्रवाई हो रही थी, उसी समय महिलाएं कलश यात्रा निकाल रही थीं। रोक के विरोध में महिलाओं और आयोजकों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


आयोजकों ने बृहस्पतिवार को बिना टेंट के ही खुले मैदान में कथा के आयोजन की बात कही है। मंगलवार शाम को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में प्राधिकरण की खाली जमीन पर बिना अनुमति के नौ दिन तक भागवत कथा कराने के लिए टेंट लगा दिए गए थे। मौके पर म्यूजिक सिस्टम व माइक भी लगाए गए थे। 

प्राधिकरण की टीम ने बुधवार सुबह टेंट को हटा दिया। मौके पर आयोजक महिलाओं से प्राधिकरण अधिकारियों की खूब नोकझोंक हुई। बताया गया कि मौके पर एक पार्टी और केंद्र और राज्य सरकार के नाम लेकर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की गई। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद 50 से ज्यादा लोगों ने प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध किया। विरोध को देखते हुए देर शाम तक प्राधिकरण का दस्ता मौके पर जमा रहा। इस मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने कहा कि बिना अनुमति के प्राधिकरण की संपत्ति पर किसी तरह का आयोजन नहीं करने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें