फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंट्री गेट से ही दिखेगी दिल्ली की खूबसूरती, डीटीटीडीसी प्रोजेक्ट पर कर रहा काम

Thu, 27 Dec 2018 02:30 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली सरकार राजधानी के बारह बड़े प्रवेश द्वारों के सौंदर्यीकरण की योजना पर काम कर रही है। पहले फेज में पांच इंट्री गेट को सजाया जाएगा। इनके तैयार होने के बाद उत्तर प्रदेश व हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले लोग राजधानी की एतिहासिक विरासत व इसकी खूबसूरती से रूबरू हो सकेंगे। इसका प्रजेंटेशन बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने किया गया। उन्होंने इसे हरी झंडी भी दिखा दी है।

विज्ञापन


दिल्ली पर्यटन व परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) दिल्ली के इंट्री गेट के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। पहले फेज में  गुरुग्राम बार्डर फेज-एक, टिकरी कलां बार्डर, गाजीपुर बार्डर, अप्सरा बार्डर व आनंद विहार बार्डर का कायाकल्प किया जाना है। दिल्ली की स्थानीय प्रजातियों के फूलों व पौधों से इन्हें सजाने के साथ दिल्ली की अलग-अलग एतिहासिक इमारतों के आकार का ढांचा भी तैयार होगा। डीटीटीडीसी ने पांच इंट्री गेट का रंग रूप बदलने का प्रोजेक्ट तैयार कर लिया है। दिल्ली सचिवालय में प्रजेंटेशन देखने के बाद उपमुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट का सकारात्मक तौर पर लिया और डीटीटीडीसी को इस पर आगे बढ़ने का कहा है।   

एक साल में 12 गेटों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण   
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार किया जाएगा। इस दौरान देखा जाएगा कि इंट्री गेट पर मौजूद जगह के हिसाब से किस इमारत का ढांचा बेहतर रहेगा। अगले एक महीने में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। फिर, निविदा आदि से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होंगी। ढांचा प्री-फैब्रिकेटेड होने से अगले पांच महीने पर पांचों इंट्री गेट तैयार हो जाएंगे। अधिकारी बताते हैं कि पहला फेज पूरा होने के बाद बाकी सात इंट्री प्वाइंट पर काम शुरू होगा। योजना के अनुसार अगले छह महीने पर इसे भी तैयार किया जाना है। एक साल में सभी बारह इंट्री गेट का सौंदर्यीकरण कर लिया जाएगा।     
विज्ञापन


आईएनए दिल्ली हॉट का भी होगा पुनर्विकास
दिल्ली सरकार आईएनए स्थित दिल्ली का पुनर्विकास करेगी। इसके तहत इसे पब्लिक फ्रेंडली बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को भी डीटीटीडीसी पूरा करेगा। सिसोदिया ने इस प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट का निर्माण इस तरह से किया जाए, जिससे इस दौरान दिल्ली हॉट आने वाले लोगों को दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें