प्राधिकरण में मंगलवार को चीफ आर्किटेक्ट प्लानर एससी गौड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे स्काईटेक और सनशाइन हिलिओस सोसायटी के बिल्डर और निवेशकों ने हिस्सा लिया।
बैठक दोपहर 3.30 बजे हुई। सीएपी गौड़ ने बताया कि स्काईटेक बिल्डर ने कहा कि ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट के लिए 15 दिन में वह सारी प्रक्रिया पूरी कर लेगा।
वहीं, सेक्टर 78 स्थित सनशाइन हिलिओस सोसायटी के बिल्डर्स ने कहा है कि नए नक्शे को वह प्राधिकरण में जमा कराएगा।