दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एलजी नजीब जंग ने आज दिल्ली सरकार के फैसलों पर नजर रखने के लिए एक तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी दिल्ली सरकार की 400 फाइलों की जांच करेगी और छह हफ्तों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इतना ही नहीं गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
उपराज्यपाल की इस तीन सदस्यों वाली कमेटी में पूर्व सीएजी वीके शुंगलू, पूर्व चीफ इलेक्शन ऑफिसर एन. गोपालास्वामी और पूर्व चीफ विजिलेंस कमिश्नर प्रदीप कुमार शामिल हैं।