फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 खरीदारों को उनका हक दिलाने के लिए प्राधिकरण ने किया सेल का गठन

Thu, 05 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद में उलझे सेक्टर-107 के 5000 फ्लैट खरीदारों को आशियाना दिलाने के लिए प्राधिकरण ने सेल का गठन किया है। बुधवार को प्राधिकरण, बिल्डर और फ्लैट खरीदारों की बैठक में चेयरमैन ने यह निर्णय लिया है। सेल के प्रमुख नोएडा प्राधिकरण के डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव होंगे। इसमें प्राधिकरण के वकील, तीनों बिल्डरों और फ्लैट खरीदारों के प्रतिनिधि बतौर सदस्य होंगे। कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखने की जिम्मेदारी इसी सेल की होगी।
विज्ञापन


17 मई को इस मसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई है। सेल इससे पहले जवाब तैयार कर लेगा। सेल का ज्यादा जोर मुख्य रूप से इस बात पर होगा कि कोर्ट के आदेश से पहले जो फ्लैट तैयार हो चुके हैं उन पर पजेशन दे दिया जाए। सुनवाई के बाद 25 मई को सेल की बैठक होगी। इसमें भी पजेशन के अलावा दो और मुद्दों पर जोर होगा। पहला यह कि जो खरीदार पैसे वापस लेना चाहते हैं या फिर किसी और प्रोजेक्ट में शिफ्ट होना चाहते हैं तो उन्हें ये विकल्प मिले।

दूसरा, बिल्डर सभी खरीदारों से नियमित तौर पर मिले और उनकी बातों को सुनकर जवाब दें। बुधवार को बैठक में बिल्डर की तरफ से शामिल प्रतिनिधि किसी तरह का फैसला ले पाने की स्थिति में नहीं थे, इसलिए 25 मई की तय तिथि पर और वरिष्ठ प्रतिनिधियों को शामिल होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि प्राधिकरण ने 2010 में सेक्टर-107 में आम्रपाली हार्ट बीट सिटी, लोटस 300 और एल्डिको ग्रेट वैल्यू शरणम को जमीन दी। इन बिल्डरों ने प्रोजेक्ट लांच कर दिए। इन फ्लैटों पर जनवरी 2014 में पजेशन मिलने थे। इससे पहले ही सेक्टर-101 की जमीन पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में भूमि का अधिग्रहण ही रद्द कर दिया। सेक्टर-101 और 107 की अधिसूचना एक होने के कारण यहां के किसान भी हाईकोर्ट से स्टे ले आए, जिससे तैयार फ्लैटों पर पजेशन और बाकी का निर्माण कार्य रुक गया।

फ्लैट खरीदार इस पर लंबे अर्से से आंदोलनरत हैं। सोशल मीडिया पर भी मुहिम चला रखी है। ये फ्लैट खरीदार हाल ही में मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। फ्लैट खरीदारों का नेतृत्व सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुसेन आनंद कर रही थीं। बैठक में चेयरमैन के अलावा एसीईओ पीके अग्रवाल, डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, सीएपी एससी गौड़ के अलावा फ्लैटों खरीदारों में सुनीता दुर्रानी, दीपशिखा, संजीव, कपिल, अनीस, भुवन, रजा अनूप, धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें