फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न - 5 दोस्त, 5 सीमाएं, 5000 किलोमीटर की यात्रा

Fri, 14 Aug 2020 02:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
पांच दोस्त - फोटो : लाल सिंंह
विज्ञापन

यात्रा करने के पांच उत्साहियों ने सड़कों और रोमांच के लिए एक आपसी प्यार को साझा करते हुए देश की स्वतंत्रता को अपने तरीके से मनाने का फैसला किया और अपनी तरह की एक राइड पर निकले। यह राइड ‘स्वतंत्रता’ के दायरे को फिर से परिभाषित करने और विभिन्न सीमाओं को पार करने के इरादे के साथ विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं, रीति-रिवाजों और परंपराओं का अनुभव लेने के विचार से शुरू हुई थी।

विज्ञापन


द ग्रेट इंडिपेंडेंस डे राइड को स्वतंत्रता दिवस पर कोविड से पहले के समय के दौरान सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त द्वारा भारतीय दूतावास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था और मलेशिया, थाईलैंड और म्यांमार से होते हुए यात्रा की समाप्ति भारत में हुई थी। द ग्रेट इंडिपेंडेंस डे राइड की वेब सीरीज का टीज़र 15 अगस्त, 2020 को सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लॉन्च किया जाएगा।

इस राइड के 5 यात्री- इंडेपेंडेंट निर्माता एवं मार्केटिंग कंसल्टेंट निखिल कश्यप; उद्यमी और सौंदर्य सलाहकार भानु प्रताप सिंह; वाणिज्यिक पायलट हरकीरत सिंह, मनोवैज्ञानिक दिव्या राघव और उनका 5 वर्षीय सुपर ट्रॉपर इनाया। ये सभी विभिन्न पृष्ठभूमि और शहरों से आते हैं और एक-दूसरे को जानने और एक दशक से अधिक समय तक एक साथ यात्रा करने के बावजूद, यह अनुभव उनके लिए अपने आप में पहला ही था।
विज्ञापन


निखिल कश्यप बताते हैं, द ग्रेट इंडिपेंडेंस डे राइड, स्वतंत्रता, स्वादिष्ट भोजन और आनंदमय संगीत का जश्न मनाने के लिए सीमाओं के पार धारणाओं को फिर से परिभाषित करने का एक प्रयास था। सड़क यात्राएं आपको हर छोटे शहर में रुकने  का मौका देती हैं। इससे  इतिहास और कहानियों को जानने-समझने और जमीन को महसूस करते हुए उस जगह की भावना को महसूस करने का मौका मिलता है।

सड़क पर रहते हुए, वे विभिन्न बाइकर्स समूहों और कई यात्रियों से मिले, जिन्होंने उन्हें अपने देशों के वे हिस्से दिखाए, जिनके बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं है। सवारी की याद दिलाते हुए, भानु प्रताप सिंह ने कहा, यात्रा का सबसे यादगार हिस्सा रास्ते में मिले बाइकर समुदायों के भीतर बंधुत्व और भाईचारे की भावना का अनुभव करना था।

हमारे प्रति उनका आतिथ्य और गर्मजोशी, मोटरसाइकिल और यात्राओं के लिए हमारे सामान्य प्रेम को दर्शाता था। यात्रा का शिखर बिंदु म्यांमार था जो सबसे लंबे समय से पर्यटन के लिए बंद था। लॉस-एंजेलिस में बसे फिल्म निर्माता भारतीय मूल के अंशुविजय रोडे ने कहा, यह एक सुखद आश्चर्य था कि इन वीडियो को संपादित करते समय, मुझे समूह का हिस्सा होने का अनुभव हुआ और इसके अलावा, मुझे म्यांमार के अछूते और अब तक छिपे हुए भागों को देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें