राष्ट्रपति भवन के पास शुक्रवार रात हादसे में क्षतिग्रस्त कार में टक्कर से बचने की कोशिश में तेज रफ्तार ऑडी कार ने पीसीआर वैन समेत पांच वाहनों में टक्कर मार दी।
हादसे में दिल्ली पुलिस के एएसआई जगदीश समेत पांच लोग घायल हो गए। नई दिल्ली पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि सभी घायलों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
जांच में पता चला है कि ऑडी कार पटेल नगर के एक कारोबारी की है। घटना के समय कारोबारी कार में नहीं था। आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।