हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने गुडग़ांव तथा रेवाड़ी के पूरी तरह से विकसित हो चुक सेक्टरों में कमर्शियल साईटों की ई-नीलामी करने का फैसला लिया है। 31 मार्च को प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक इन साइटों की जाएगी। ई-नीलामी के लिए 28 मार्च की शाम 5:00 बजे तक पंजीकरण किया जा सकेगा।
हुडा के संपदा अधिकारी तरुण पावरिया ने बताया कि गुडग़ांव के सेक्टर-4, 5, 6(पी), 10ए, 15 पार्ट-2, 17, 21, 23, 31, 31ए तथा 32 में कमर्शियल साईटों की ई-नीलामी की जाएगी। इसी प्रकार रेवाड़ी जिले के कस्बा धारूहेड़ा स्थित सेक्टर-4ए तथा रेवाड़ी के ब्रास मार्केट में कमर्शियल साईटों की ई-नीलामी होगी।
उन्होंने बताया कि ई-नीलामी में शामिल होने के लिए वैबसाईट पर लॉग-इन करें। ई-नीलामी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हैल्पलाईन नंबर 18001802097 पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक बोलीदाताओं को 1000 रुपये की ऑनलाईन पेमेंट इंटरनेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड से करनी जरूरी है। ई-नीलामी के बारे में अधिक जानकारी के लिए संपदा अधिकारी के कार्यालय से जानकारी ली जा सकती है।