फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश मामले में लापरवाही, एक्टिव नहीं मिला सीसीटीवी

Sun, 28 Oct 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर 70 स्थित एक स्कूल की बस में नर्सरी छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस अब तक आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं स्कूल बस के निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। पुलिस की जांच में यह पाया गया कि बस में सीसीटीवी कैमरे लगे थे लेकिन वह चालू हालत में (एक्टीवेट) नहीं थे।

विज्ञापन


वहीं स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से बस में महिला स्टाफ की तैनाती का दावा किया है। अब यह जांच का विषय है कि वारदात के वक्त महिला स्टाफ कहां थी। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान का कहना है कि बस में सीसीटीवी एक्टीवेट नहीं मिला है। आरोपी की पहचान हो गई है गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

इसके अलावा पुलिस ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात का समय क्या था। इसके लिए पुलिस महिला काउंसलर की सहायता से पीड़ित बच्ची का बयान लेगी। बयान से ही ये स्पष्ट होगा कि वारदात के दौरान बस में कौन-कौन मौजूद था। फिलहाल पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। 
विज्ञापन


चार साल से स्कूल बस चला रहा था आरोपी 
पुलिस ने अभी तक आरोपी बस चालक का नाम उजागर नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि नाम उजागर होने से उसे गिरफ्तार करने में देरी हो सकती है। हालांकि पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी है और लगभग चार साल से स्कूल बस चला रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें