फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य विमान के 250 करोड़ के पार्ट्स से लदा ट्रक लूटने की कोशिश 

Mon, 02 Sep 2019 05:29 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सैन्य विमान के पार्ट्स से लदे ट्रक की लूट में घायल चालक और मुंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्विफ्ट सवार बदमाशों ने सैन्य विमान के करीब 250 करोड़ के पार्ट्स से लदे ट्रक को लूटने की कोशिश की। आर्मी का सामान देखकर बदमाशों ने ट्रक तो मौके पर छोड़ दिया, लेकिन चालक और ट्रांसपोर्ट के मुंशी को कार में बंधक बनाकर ले गए। दोनों को लूटने के बाद उन्हें चलती कार से फेंककर बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


रविवार को तहरीर मिलने पर सिहानी गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली कैंट से एक ट्रक आर्मी के यूएवी (मानव रहित विमान) के पार्ट्स लेकर इंफाल के लिए चला था। रात करीब दो बजेे सिहानी गेट थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रोक चालक और मुंशी को गन प्वाइंट पर ले लिया।

पूछताछ में ट्रक में लदा माल सेना का बताने पर बदमाश ट्रक वहीं छोड़ कर चालक व मुंशी को कार में डालकर ले गए और उनसे साढ़े 19 हजार रुपये, एटीएम कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस अन्य दस्तावेज लूटकर दोनों को राजनगर एक्सटेंशन में फेंक दिया। 
विज्ञापन


सोसायटी गार्ड के मोबाइल से दी सूचना
चालक अनिल चौहान निवासी सिकंदराराव (हाथरस) व मुंशी अकुल कुमार निवासी किरतपुर (बुलंदशहर) ने बताया कि एक बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड के मोबाइल से उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने आर्मी का सामान लेकर जा रहे ट्रक के चालक व मुंशी से मारपीट कर लूटपाट की है। ट्रक या उसमें लोड सामान से कोई छेड़छाड़ नहीं की। बदमाशों के बारे में अहम सुराग लगा है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें