फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने आरोपी दबोचा

Sun, 19 May 2019 08:40 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ईएसआई मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की तीमारदारी के लिए रुकी उसकी नौ साल बेटी से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज की नौवीं मंजिल स्थित शौचालय में हुई घटना के दौरान बच्ची ने शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद अन्य तीमारदारों ने युवक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वारदात में एक और युवक शामिल था। लोगों को एकत्र होता देख वह निकल भागा।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईएसआई मेडिकल कॉलेज में एक महिला बीस दिन से भर्ती है। उसकी नौ साल की बेटी भी अस्पताल में तीमारदारी के लिए रुकी हुई है। रविवार सुबह बच्ची नौवीं मंजिल स्थित शौचालय में गई थी। इस बीच एक युवक शौचालय में घुस आया। उसने बच्ची का मुंह दबाकर दुष्कर्म की कोशिश की। खुद को किसी तरह उससे छुड़ाकर बच्ची ने शोर मचाया और बाहर भाग निकली। बच्ची की चीख सुनकर लोग शौचालय की ओर दौड़े। बच्ची ने पूरी बात बताई तो लोगों के होश उड़ गए। 

उधर, लोगों को एकत्र होता देख शौचालय के बाहर खड़ा एक युवक तेजी से निकल भागा। उसके दूसरे साथी को पब्लिक ने धर दबोचा। नशे में धुत्त इस युवक की पब्लिक ने जमकर पिटाई की। तब तक ईएसआई प्रशासन की सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह युवक ईएसआई अस्पताल में कैसे पहुंच गया, इसकी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें