फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार ने दिया ऐसा दर्द: सिरफिरा युवक आए दिन करता छेड़छाड़, अपहरण का भी प्रयास, जबरन बनाना चाह रहा बीवी

Sun, 02 Apr 2023 08:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पिछले करीब सात-आठ माह से इस लड़के ने उनके परिवार का जीवन नर्क बना रखा है, लेकिन पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में 28 वर्षीय युवती को दिन-दहाड़े कार से अगवा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। भीड़ को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पिछले करीब सात-आठ माह से इस लड़के ने उनके परिवार का जीवन नर्क बना रखा है, लेकिन पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही। शनिवार को जब पानी सिर के ऊपर से निकल गया तो मयूर विहार थाना पुलिस ने इस संबंध में मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहती है। इसके परिवार में मां के अलावा चार बहनें व एक भाई है। पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी मां के काम से पटपडगंज डाकघर जाती थी। वहां पर आरोपी विनय काम करता है। आरोपी की पीड़िता से पहचान हो गई और वह उससे बात करने लगा। दोनों की दोस्ती हुई, लेकिन विनय की गलत हरकतों को देखकर पीड़िता ने उससे दूरी बना ली।

यह बात विनय को पसंद नहीं आई। वह पीड़िता को धमकाने लगा। उसका कहना था कि वह शादी सिर्फ उससे करेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह उसे जान से मार देगा या उसके चहेरे पर तेजाब डाल देगा। आते-जाते आरोपी ने पीड़िता का जीवन नर्क बना दिया। विरोध करने पर कई बार उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने थाने जाकर इसकी शिकायत भी की। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी की हरकतों से उसका परिवार भी परेशान था। शनिवार को पीड़िता पॉर्लर की कोचिंग करने जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी ने रास्ते में उसे रोका और कार में अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ छेड़छाड़ भी कर दी। भीड़ बढ़ते देखकर आरोपी फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता का आरोप है कि जहां भी उसके रिश्ते की बात होती है, आरोपी वहां उसके छेड़छाड़ किए हुए अश्लील फोटो भेज देता है। कई बार उसके रिश्तेदारों को भी आरोपी ने यह फोटो भेजे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें