फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की गलती, सजा भोग रही बहन: ऑनलाइन लोन कंपनी अश्लील फोटो बनाकर युवती को कर रही बदनाम, फोन पर की गंदी बातें

Sun, 02 Apr 2023 06:39 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

युवती ने मोबाइल नंबर के आधार पर नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उसके अश्लील फोटो बनाकर रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती के भाई को मोबाइल एप के जरिये लोन लेना भारी पड़ गया। युवती का कहना है कि महज 2500 रुपये का लोन लेकर उसके भाई ने तीन हजार रुपये चुका दिए हैं। अब उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उसके अश्लील फोटो बनाकर रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। युवती ने मोबाइल नंबर के आधार पर नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

युवती का कहना है कि जिस कंपनी से लोन लिया था, उस कंपनी के किसी व्यक्ति ने उन्हें 20 मार्च को फोन किया और अश्लील फोटो भेजे। उसने और रकम की मांग की और न देने पर उसके और उसके भाई के फोटो अश्लील बनाकर सभी परिचितों और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दी। उसने समाज में बेइज्जती करने की धमकी दी है।

युवती का कहना है कि कॉल करने वाले की रिकॉर्डिंग और उसकी ओर से भेजे गए फोटो भी उसके पास है। युवती का कहना है कि 21 मार्च को उन्होंने साइबर सेल में तहरीर दी, लेकिन इसके बाद भी 25 मार्च को उनके पिता के पास फिर से कॉल आई और गाली-गलौज कर धमकाया। उसने पंजाब में रहने वाली उनकी एक रिश्तेदार को भी फोन किया और अश्लील बातें की।
विज्ञापन

इसके बाद 26 मार्च को फिर से शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 27 मार्च को आरोपी ने लखनऊ, नैनीताल और हल्द्वानी स्थित उनकी रिश्तेदारी में भी कॉल कर अभद्रता की। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें