फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर के बेटे पर जानलेवा हमला

Sun, 02 Mar 2014 09:58 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरईसी डिग्री कालेज के प्रोफेसर और भाजपा नेता के पुत्र पर शनिवार शाम पूर्व पालिका चेयरमैन के भाई और भतीजों ने जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन


प्रोफेसर की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएचओ ने बताया कि भाजपा नेता और एनआरईसी डिग्री कालेज के प्रोफेसर डा. अजय छौंकर के बेटे आदित्य से शनिवार शाम कालेज रोड स्थित कांप्लेक्स में बाइक हटाने को लेकर पूर्व पालिका चेयरमैन के भाई और भतीजों से नोकझोंक हुई।

विवाद बढ़ने पर पूर्व पालिका चेयरमैन के भाई और भतीजों ने आदित्य पर जानलेवा हमला किया। इन लोगों पर फायरिंग करने का भी आरोप है।

प्रोफेसर ने पूर्व पालिका चेयरमैन राजीव बंसल के भाई संजीव बंसल और भतीजे सिद्धांत, संचित बंसल और कर्मचारी कन्हैया के खिलाफ बेटे की हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने सिद्धांत और संचित को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व पालिका चेयरमैन राजीव बंसल का कहना है कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पिस्टल से फायरिंग का आरोप निराधार है। मारपीट में संचित और सिद्धांत भी घायल हुए हैं। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा का कहना है कि अजय छौंकर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पर इस मामले में पार्टी का कोई लेनादेना नहीं है। दोनों पक्ष आपस में बैठकर मामले को सुलझा लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें