फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के छात्रों पर हमला, कई गंभीर

Mon, 02 Jun 2014 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के पाई सेक्टर में करीब 20-25 युवकों ने शारदा यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ मारपीट की। छात्रों से लैपटॉप, मोबाइल और नगदी भी लूट ली।
विज्ञापन


घायल छात्रों को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शारदा यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र पाई सेक्टर के यूनिटेक अपार्टमेंट में रहते हैं।

आरोप है कि शनिवार रात कुछ छात्र दो कारों में सवार होकर घूमने के लिए गए थे। रात में लौटते समय हॉस्टल से करीब 200 मीटर की दूरी पर चार-पांच कारों में सवार करीब 20-25 युवकों ने छात्रों को रोकर उनपर हॉकी व डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


किसी ने पुलिस को सूचना दी तो युवक भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें कई छात्रों की हालत नाजुक है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

जिनमें शिवा, विजय, अनुराग, दिनेश और उदय आदि भी शामिल हैं। शारदा यूनिवर्सिटी की ओर से थाने में शिकायत कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि छात्रों के बयान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हालांकि पुलिस ने छात्रों के साथ हुई मारपीट को आपसी रंजिश बताया है और लूटपाट से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि छात्रों का कुछ सामान आसपासही पड़ा मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें