फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव करिश्मा पर हमला, एबीवीपी की छात्र नेत्रियों पर आरोप

Fri, 07 Sep 2018 06:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
करिश्मा ठाकुर
विज्ञापन

लक्ष्मी बाई कॉलेज की प्रभारी एवं एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव करिश्मा ठाकुर पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज परिसर में ब्लेड से हमला कर दिया गया। आरोप है कि एबीवीपी की छात्र नेत्रियों ने इस घटना को अंजाम दिया। हमले में करिश्मा के अलावा एक अन्य छात्रा के हाथ पर चोटें आईं है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नामांकन वापसी का दिन होने के कारण एबीवीपी नेता कॉलेज प्रशासन पर नामांकन जुड़वाने का दबाव बना रहे थे, जिसका करिश्मा ठाकुर ने विरोध किया क्योंकि एबीवीपी के कुछ प्रत्याशियों के एफिडेविट गलत पाए गए थे और उनकी कक्षाओं में उपस्थिति भी पूरी नहीं थी। जबकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, कि नामांकन वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी का नाम जोड़ा जाए। 

ठाकुर ने बताया कि विरोध करने के बाद किसी भी एबीवीपी प्रत्याशी का नामांकन जमा नही हुआ और इसके चलते एनएसयूआई सभी पांच सीटों पर निर्विरोध चुनाव जीत गई। आरोप है कि इससे बौखलाई हुईं एबीवीपी की कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


घटना के अनुसार सुबह करीब ग्यारह बजे एबीवीपी से जुड़ीं छात्राएं कॉलेज प्रांगण में पहुंची थी। इसी दौरान एनएसयूआई की दो छात्र नेत्रियां वहां से गुजरी तो एबीवीपी छात्र नेत्रियों ने उनकी पिटाई कर डाली। इसके बाद नवनियुक्त अध्यक्षा हिमानी टोकस प्राचार्य के कार्यालय में उन्हें जीत की खुशी में मिठाई खिलाने पहुंची तो वहां बैठी पूर्व अध्यक्षा सिमरन चैहान ने हिमानी को थप्पड़ मार दिया। बाद में एबीवीपी नेत्री महामेधा नागर प्राचार्य के कक्ष में अपनी कुछ साथियों के साथ पहुंची। इसी दौरान करिश्मा ठाकुर भी प्राचार्य से मिलने पहुंच  गई। इसी बीच महामेधा के साथ आई एक नेत्री ने ब्लेड से करिश्मा पर हमला कर दिया, एक अन्य छात्रा के भी चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें