फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर बाहर आए इकलाख हत्याकांड के मुख्य आरोपी पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Mon, 11 Nov 2019 08:25 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
घायल विशाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपसी विवाद में बिसाहड़ा गांव के तीन युवकों ने इकलाख हत्याकांड के मुख्य आरोपी विशाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल विशाल को दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


मामले में विशाल के पिता ने गांव के ही विकास, डिग्गी और गौरव को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव निवासी विशाल राणा पुत्र संजय राणा की दादरी में कैंटीन है। 

बिसाहड़ा के इकलाख हत्याकांड का मुख्य आरोपी विशाल इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर है। वह रोज कैंटीन जाता है। रविवार सुबह विशाल अपनी कैंटीन से गांव लौट रहा है। 
विज्ञापन


बाइक पर सवार विशाल जैसे ही बिसाहड़ा फाटक के नजदीक नर्सरी के पास पहुंचा पहले से घात लगाए गांव के तीन युवकों ने उसको घेर लिया। उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। विशाल के हाथ और कंधे पर वार किया। चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों के आने पर तीनों आरोपी फरार हो गए।
 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हमले की सूचना परिजनों को दी। उसको दादरी के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे दादरी के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम को विशाल की आरोपी युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस दौरान लोगों ने सभी को अलग कर मामला शांत करा दिया था। सुबह उन्हीं युवकों ने विशाल पर हमला बोल दिया।

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि विशाल राणा पर गांव के विकास, डिग्गी और गौरव ने धारदार हथियार से हमला किया है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें