फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नाकेबंदी पर बदमाशों का हमला

Mon, 25 Aug 2014 06:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में लूट की वारदात को अंजाम दे फरार बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस पर हमला बोल दिया। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की गई लेकिन बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर भी गोली चला फरार हो गए।
विज्ञापन


दो घंटे तक लगातार चली मुठभेड़ के बाद बदमाशों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद उन्हें धर दबोच लिया गया। पुलिस ने रविवार को ही तीनों बदमाशों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस इस वारदात के पीछे की मंशा को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार मानसेर में एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाला अनिल देररात ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार आईएमटी मानेसर के सेक्टर-5/6 चौक पर तीन युवकों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उससे पांच सौ रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस को सूचना दी। युवक की सूचना के बाद मानेसर थाना पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछे पुलिस की टीम लगा दी। साथ ही आईएमटी मानेसर में नाकेबंदी करते हुए बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीनों बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए नाकेबंदी पर पुलिस से बचने के लिए एक बदमाश ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। नाकेबंदी के पास बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। एक के बाद एक तीन फायर किए। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

तीनों गोलियां पुलिस की जीप पर लगी। करीब दो घंटे की मुठभेड़ के बाद सेक्टर चार के पास बदमाशों की बाइक डिवाइडर से जा टकराई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने तीनों को धर दबोच लिया। पुलिस को उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ है।

मामले की जांच कर रहे मानेसर थाना पुलिस एएसआई राजपाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुबीन, सलीम और शकील तीनों राजस्थान के अलवर जिले के किरांडा गांव निवासी है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। रविवार को तीनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है। जिसमें मानेसर थाना पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें