फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार से सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक खुलेगा एआरटीओ दफ्तर

Tue, 18 Apr 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
ARTO
विज्ञापन
सेक्टर-33 स्थित एआरटीओ दफ्तर के खुलने का नया समय लागू कर दिया गया है। बुधवार से सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक दफ्तर खुलेगा और काम होगा। अब तक इस दफ्तर का समय सुबह 10 से शाम 5 था। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद सभी कर्मचारियों को एआरटीओ (प्रशासन) रचना यदुवंशी ने नए समय की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


नए समय के अनुसार एआरटीओ दफ्तर में अब डेढ़ घंटे अधिक काम होगा। रचना यदुवंशी ने बताया कि निर्देश मिलने के बाद पूरे स्टाफ को नए समय की जानकारी दी गई है। मुख्यालय की प्रति में कहा गया है कि एआरटीओ दफ्तर खुलने का समय सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे कर दिया गया है। इसका पालन हर हाल में किया जाए। 

वहीं, दूसरी तरफ नए समय की व्यवस्था से कई अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यह ऑफिस हफ्ते में पांच दिन नहीं, बल्कि 6 दिन काम करता है। ऐसे में यदि डेढ़ घंटा बढ़ाया जा रहा है तो इसे हफ्ते में पांच दिन खुलना चाहिए था। हालांकि, कुछ स्टाफ का कहना है कि समय की यह व्यवस्था नई नहीं है।
विज्ञापन


 पिछले कई साल से एआरटीओ दफ्तर लेट खुल रहा था और जल्दी बंद हो रहा था। लोगों का आरोप है कि काफी स्टाफ दफ्तर देर से आता है। ऐसे में उन्हें काम के लिए देर तक वहां रुकना पड़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें