सेना के दो जवानों ने मामूली बात पर गृहमंत्रालय की सुरक्षा में तैनात सिपाही के दो दांत व हाथ तोड़ दिए और पीट कर अधमरा कर दिया। सिपाही को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संसद मार्ग थाना पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर आरोपी जवानों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है हालांकि कानूनी बाध्यता के कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।
दिल्ली पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिख दिया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने स्थित नार्थ ब्लाक की है।
इस ब्लाक में केंद्रीय गृहमंत्रालय व वित्त मंत्रालय हैं। गांव चौमा पालम विहार, गुरुग्राम, हरियाणा निवासी राजकुमार (51) सचिवालय सुरक्षा बल, गृहमंत्रालय में सिपाही है।