फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: आज जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

Mon, 03 Nov 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनावों के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के कागजात की जांच के बाद फाइनल सूची सोमवार को जारी होगी। साथ ही दोपहर तक इच्छुक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद आठ नवंबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन


सेक्टर-39 स्थित राजकीय डिग्री कालेज के छात्रसंघ चुनाव होने हैं। इसके लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी दोपहर एक बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद नामांकनों की जांच होगी।

उसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी वैध प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. सोहन सिंह ने बताया कि आवेदन में किसी भी प्रकार गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से नामांकन को निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने कॉलेज के छात्रों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। रविवार को उन्होंने छात्रों के घर पहुंच कर समर्थन देने की अपील की। सभी दलों से संबद्ध प्रत्याशियों ने छात्रों को आने वाले दिनों में कॉलेज में बेहतर सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें