फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदला और निकाल लिए 63 हजार रुपए

Wed, 18 Feb 2015 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलने के मामले में सेक्टर-10ए थाना में एक और मामला सामने आया है। युवक की मदद के बहाने अज्ञात शख्स ने एटीएम बदलकर उसके अकाउंट से 63 हजार रुपये निकाल लिए। दो महीने बाद जब युवक को इसकी जानकारी मिली तो उसने तुरंत पुलिस से संपर्क साधा। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक झज्जर निवासी पुरूषोतम एक निजी कंपनी में कार्यरत है। पिछले साल दिसंबर में वह सेक्टर-10 मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गया। युवक के मुताबिक मशीन काम नहीं करने पर पास खड़े युवक ने मदद करने की बात कही।

जिस पर उसने अपना एटीएम कार्ड उसे दे दिया। लेकिन युवक ने मशीन खराब होने की बात कहते हुए एटीएम कार्ड वापस लौटा दिया। युवक के मुताबिक दो महीने बाद जब उसे रुपयों की जरूरत हुई तो वह एटीएम गया। वहां पता चला कि उसके अकाउंट में राशि ही नहीं है। जब उसने बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि उसके अकाउंट से 63 हजार रुपये निकले हैं।
विज्ञापन


युवक के मुताबिक उस युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। मंगलवार को शिकायत के बाद सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे एसआई दिनकर के मुताबिक एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उसी आधार पर आरोपी की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें