फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Water Crisis: आतिशी ने हरियाणा के सीएम को लिखा पत्र, कहा- भाजपा ने पेयजल संकट पैदा कराने का रचा षड्यंत्र

Wed, 22 May 2024 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी का आरोप है कि दिल्ली को 11 मई से हरियाणा कम पानी दे रहा है। इससे यमुना नदी का जल स्तर घटकर 670.9 फीट पर आ चुका है, जबकि यह 674 फीट होना चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी - फोटो : X @AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सत्ता संग्राम के बीच आम आदमी पार्टी व भाजपा के बीच दिल्ली में पेयजल संकट के मुद्दे पर घमासान हो गया है। आप नेता एवं जल मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि भाजपा पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मचाने के लिए अपनी हरियाणा सरकार के जरिए दिल्ली को मिलने वाला पानी रोक रही है। दिल्ली को 11 मई से हरियाणा कम पानी दे रहा है। इससे यमुना नदी का जल स्तर घटकर 670.9 फीट पर आ चुका है, जबकि यह 674 फीट होना चाहिए। इस संबंध में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


आतिशी ने बुधवार काे संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली और देश के लोग भाजपा के 10 साल के काम से बहुत नाराज हैं। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से परेशान लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। इसके मद्देनजर भाजपा अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक के बाद एक नया षड़यंत्र रच रही है। इस कड़ी में अब भाजपा ने शनिवार को दिल्ली में होने वाले मतदान से पहले आम आदमी पार्टी को बदनाम और दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए एक नया षड़यंत्र रचा है। इसके तहत भाजपा ने अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली को मिलने वाले पानी को रोक दिया है।

उन्होंने बताया कि समान्य समय पर यमुना नदी का जल स्तर वजीराबाद में 674 फीट होता है और जल स्तर कम होने पर 672 से नीचे नहीं जाता है। जबकि 11 मई को यमुना का जल स्तर 671.6 फीट पर था, अगले तीन दिनों तक जल स्तर 671.6 फीट पर बना रहा। हालांकि 14 और 15 मई को जल स्तर बढ़कर 671.9 फीट पर गया। मगर इसके बाद 16 मई को जल स्तर 671.3 पर नीचे आ गया और 17, 18, 19 मई को जल स्तर गिरकर 671 फीट रह गया। इतना ही नहीं, 21 मई को 671 फीट से गिरकर 670.9 फीट पर आ गया। इस कारण पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से पानी की कमी की शिकायतें आनी शुरू रगई है। इन जगहों पर पहले कभी पानी की कमी की शिकायत नहीं आती थी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे याचिका
उन्होंने कहा कि हरियाणा से पर्याप्त पानी नहीं मिलने की स्थिति में सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दाखिल किया जाएगा। क्योंकि पिछले 10 दिनों के यमुना के जल स्तर के आंकड़ों को देखकर बिल्कुल साफ है कि दिल्ली में यमुना का इतना कम जल स्तर कभी नहीं रहा है। यह चुनाव से बिल्कुल पांच-सात दिन पहले किया जा रहा है।

पानी रोकने का कदम घटिया राजनीति: पांडेय
आम आदमी पार्टी के नेता व विधायक दिलीप पांडेय ने भाजपा की हरियाणा सरकार की ओर से पिछले कुछ दिनों से दिल्ली को कम पानी देने को घटिया राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी तरह से दिल्ली के लोगों में अरविंद केजरीवाल के प्रति नफरत पैदा करना चाहती है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए भाजपा ने अपनी हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली का पानी रोक रही है। भाजपा इस भीषण गर्मी में दिल्ली में जल संकट पैदा करके दिल्लीवालों को तड़पाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें