फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हुईं आतिशी... फ्लैग स्टाफ रोड होगा नया पता; कर्मचारियों के साथ की बैठक

Mon, 07 Oct 2024 11:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूूसरे नवरात्र के दिन मुख्यमंत्री आवास को खाली कर दिया था। वह आप सांसद के आवास में पांच फिरोशाह रोड में शिफ्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आतिशी - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार को सिविल लाइंस स्थिति फ्लैग स्टाफ रोड पर बंगला नंबर छह में शिफ्ट हो गईं। मुख्यमंत्री आवास पर आने के बाद सोमवार को उन्होंने स्थानीय कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूूसरे नवरात्र के दिन मुख्यमंत्री आवास को खाली कर दिया था। वह आप सांसद के आवास में पांच फिरोशाह रोड में शिफ्ट हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने नए बंगले में शिफ्ट होने के बाद सोमवार को दोपहर में एक परिचयात्मक बैठक में सीएम आवास के कर्मचारियों से बातचीत की। इससे पहले उनके निजी सामान और अन्य सामान को एक छोटे मालवाहक वाहन में उनके नए घर में शिफ्ट किया गया।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने छह अक्टूबर को जारी पीडब्ल्यूडी के एक कथित पत्र को साझा करते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल ने वास्तव में अपना बंगला खाली नहीं किया है। उनका अधिकांश सामान अभी भी उसी घर में है। केजरीवाल के पास अभी भी यह बंगला है और इसकी चाबियां भी उनके पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें