फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मंत्री आतिशी का भाजपा पर हमला, बोलीं- केंद्र सरकार ने हर बजट में दिल्लीवालों को धोखा दिया

Fri, 26 Jul 2024 12:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आतिशी ने कहा कि महाराष्ट्र को 5 लाख करोड़ इनकम टैक्स के बदले 50 हजार करोड़, कर्नाटक को 2 लाख करोड़ इनकम टैक्स पर 30 हजार करोड़ रुपये का आवंटन होता है, लेकिन, जब दिल्ली के लोग सालाना दो लाख करोड़ रुपये का टैक्स देते हैं, तो उन्हें सब मिलाकर सिर्फ 1061 करोड़ ही क्यों मिलता है।
विज्ञापन
आतिशी - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। वित्त मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने 10 सालों से हर बजट में दिल्लीवालों को धोखा दिया है, जबकि 10 साल में दिल्ली के लोगों ने केंद्र सरकार को 15,59,933 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स दिया। इसके बदले दिल्ली को मात्र 7,534 करोड़ रुपये ही मिले।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता में आतिशी ने कहा कि महाराष्ट्र को 5 लाख करोड़ इनकम टैक्स के बदले 50 हजार करोड़, कर्नाटक को 2 लाख करोड़ इनकम टैक्स पर 30 हजार करोड़ रुपये का आवंटन होता है, लेकिन, जब दिल्ली के लोग सालाना दो लाख करोड़ रुपये का टैक्स देते हैं, तो उन्हें सब मिलाकर सिर्फ 1061 करोड़ ही क्यों मिलता है। केंद्र सरकार दिल्लीवालों के साथ अन्याय क्यों कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें