फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज यमुना में विसर्जित किया जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का अस्थि कलश

Tue, 28 Aug 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश का विसर्जन आज यमुना नदी में किया जाएगा। सोमवार को भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पश्चिमी दिल्ली एवं उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्रों के नजफगढ़, मटियाला, द्वारका, विकासपुरी, उत्तम नगर आदि विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के दर्शनार्थ पहुंची थी। 

विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद डॉ. उदित राज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, अनेक क्षेत्रीय पार्षद, पूर्व विधायक आदि अस्थि कलश यात्रा में सम्मिलित हुए। 

सिद्धार्थ ने नजफगढ़ में हुई सभा में कहा कि अटलजी राष्ट्र को प्रथम, पार्टी को द्वितीय और स्वयं को अंतिम श्रेणी में रखकर कार्य करते थे। सांसद डॉ. उदित राज ने कहा कि अटल ऐसे सर्वमान्य नेता थे, जो समाज के हर वर्ग के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गत चार साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में ग्राम विकास की योजनाएं आगे बढ़ी हैं। भाजपा ग्राम एवं गरीब के विकास के लिए कटिबद्ध है। 

उधर, अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा मंगलवार को यमुना नदी में सुबह 11 बजे वजीराबाद रोड, गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा नानकसर से प्रारंभ होगी। सोनिया विहार में दूसरा पुस्ता स्थित यमुना घाट पर दोपहर लगभग 12.30 बजे अटल जी की अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें