फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट गई दूरियां, गर्मजोशी से मिले केजरी-जंग

Sun, 16 Aug 2015 07:26 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार शाम को राष्ट्रपति की ओर से 'एट होम' समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कई पार्टियों के नेता शामिल हुए और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन


इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग भी बड़ी गर्मजोशी से मिले। पहले दोनों ने हाथ मिलाया और इसके बाद गले मिले।

नजीब जंग और केजरीवाल के बीच हल्की बातचीत भी हुई। दिल्ली के सीएम के साथ इस मुलाकात में कई केंद्रीय मंत्री में मुस्कुराते नजर आए।
विज्ञापन

गर्मजोशी से मिले एलजी-सीएम

गौरतलब है कि दिल्ली की सियासत में केजरीवाल सरकार बनने के बाद से ही एलजी और सीएम के बीच मनमुटाव और कई मतभेद रहे हैं।

लेकिन समारोह में जब ये मिले तो दोनों ने एक-दूसरे का हाथ मिलाकर और खुशी के साथ अभिवादन किया। प्रधानमंत्री मोदी भी इस समारोह में पहुंचे। उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की।
 
पीएम मोदी भी कई नेताओं से चर्चा करते और मिलते नजर आए। पीएम मोदी दिल्ली के सीएम केजरीवाल से भी गर्मजोशी से मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें