फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections : दिल्ली में चार केंद्रों पर भी वोट डाल सकेंगे विस्थापित कश्मीरी, चुनाव आयोग ने की व्यवस्था

Sun, 25 Aug 2024 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

निर्वाचन आयोग ने इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी में चार विशेष मतदान केंद्र बनाए हैं। घाटी से पलायन करने वालों को मतदान की सुविधा देने के लिए आयोग ने कुल 24 केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें से 19 जम्मू में और एक उधमपुर में है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दौरान विस्थापित कश्मीरी दिल्ली में भी वोट डाल सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी में चार विशेष मतदान केंद्र बनाए हैं। घाटी से पलायन करने वालों को मतदान की सुविधा देने के लिए आयोग ने कुल 24 केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें से 19 जम्मू में और एक उधमपुर में है। 

विज्ञापन


आयोग लोकसभा चुनाव के दौरान ही ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कश्मीरी विस्थापितों और जम्मू और उधमपुर में रहने वाले प्रवासी मतदाताओं के लिए फॉर्म-एम भरने की अनिवार्यता खत्म कर चुका है। 

इसी क्रम में विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू और शिविरों में रहने वाले मतदाताओं को मतदान करने की सुविधा देने के लिए उन्हें जम्मू और उधमपुर में उनके संबंधित मतदान केंद्रों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जम्मू और उधमपुर में रहने वाले प्रवासी मतदाताओं को संबंधित विशेष मतदान केंद्र से जोड़ने वाली सूची जल्द ही प्रकाशित कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें