फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर 27 महीने मांगना गैर-जिम्मेदाराना : यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- जिम्मेदारियों से भाग कर भाजपा छिपा रही है नाकामी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने प्रदूषण को 27 साल का गंद बताते हुए समाधान के लिए 27 महीने मांगे हैं। यादव ने कहा कि ऐसे बयान न केवल गैर-जिम्मेदाराना हैं, बल्कि अपनी जिम्मेदारियों से भागने का तरीका भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दिल्ली के प्रदूषण की समस्या पर कोई ठोस समाधान नहीं निकाला है।
विज्ञापन

यादव ने याद दिलाया कि 2014 से केंद्र में भाजपा की सरकार है, 2007 से 2022 तक एमसीडी पर भाजपा काबिज रही और पिछले 10 महीनों से दिल्ली सरकार और आठ महीनों से एमसीडी फिर भाजपा के पास है। इतने लंबे शासन के बावजूद प्रदूषण का हल न निकाल पाना भाजपा की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने पूछा कि जब भाजपा खुद इस प्रदूषण की विरासत का हिस्सा है तो मुख्यमंत्री इसे बहाना बनाकर जनता के सवालों से कैसे बच सकती हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि 10 महीनों में भाजपा सरकार के कदम प्रदूषण रोकथाम के लिए नहीं बल्कि इवेंट मैनेजमेंट के लिए उठे। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में आप सरकार ने दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर, नागरिक सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा और राशन व्यवस्था को कमजोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें