फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार, एडीबी करेगा यूपी के 19 जिलों में 1.5 लाख करोड़ का निवेश

Fri, 22 Jun 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) यहां के 19 जिलों में आधारभूत ढांचा सुधारेगा। 
विज्ञापन


एडीबी इसके लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस निवेश के लिए छह जोन के 19 जिलों को 6 कल्स्टर में बांटा गया है। 

पश्चिमी यूपी कलस्टर में गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा), गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ व मेरठ को रखते हुए यहां सबसे पहले काम शुरू करने को कहा गया है। 

बृहस्पतिवार को एडीबी के कंट्री डायरेक्टर केनेची योकोयामा ने लखनऊ में मुख्य सचिव राजीव कुमार के सामने यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रेमवर्क प्लान के निष्कर्षों का प्रजेंटेशन पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पश्चिमी क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। अपर मुख्य सचिव नियोजन संजीव सरन ने बताया कि एडीबी ने 19 जिलों की तरक्की के लिए 11 बिजनेस सेक्टर्स का चयन किया है।

जिनमें फूड प्रोसेसिंग, चमड़ा उत्पादों, फैब्रिकेटेड मेटल उत्पाद, केमिकल्स, इलेक्ट्रानिक्स, परिधान, आईटी, आटोमोबाइल कल-पुर्जे व शीशे के उत्पादों से जुड़ी इंडस्ट्री शामिल हैं। इससे इन जिलों में औद्योगीकरण बढ़ेगा, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

ये होंगे विकास के केंद्र में
परिवहन कनेक्टिविटी, श्रमिक प्रशिक्षण, बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, विशेष इंडस्ट्रियल क्लस्टर निर्माण
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें