फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई के बेटे की गोली मारकर हत्या

Tue, 09 Dec 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एएसआई के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी लाश महादेव चौक पर कार की ड्राइविंग सीट पर मिली। उसके सिर के पिछले हिस्से में गोली मारी गई है।
विज्ञापन


उसकी शिनाख्त अनुज कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस को कार से अनुज का मोबाइल फोन और कुछ रुपये मिले हैं। शाहबाद डेयरी थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार अनुज सपरिवार शालीमार बाग स्थित पुलिस कॉलोनी में रहता था। उसके पिता आनंद पाल दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं। उनकी तैनाती सब्जी मंडी थाने में है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को महादेव चौक पर आई टेन कार में एक युवक के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। युवक के पास से मिले कागजात से उसकी पहचान करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।
 
जांच में पता चला कि अनुज रविवार शाम अपनी मां को दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर होने पर जब वह घर नहीं आया तो परिवार वालों ने उस दोस्त को फोन किया। लेकिन पता चला कि अनुज अपने दोस्त के घर नहीं पहुंचा। पुलिस को आशंका है कि रोडरेज के दौरान अनुज की हत्या की गई हो सकती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें