फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी, कीटनाशक असर

Tue, 09 Dec 2014 01:16 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छरों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से उन पर कीटनाशक और लार्विसाइड का असर नहीं हो रहा है। इसलिए नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी ने डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए अब तीन अलग-अलग दवाओं के छिड़काव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी के मुताबिक एक नए शोध में पाया गया है कि डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए जिन कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है वह मच्छरों पर बेअसर हैं।

इसलिए अब तीन अलग-अलग दवाएं छिड़की जाएंगी। पीआईपी( प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन प्लान) के आते ही नए प्रोग्राम में इसे शामिल कर लिया जाएगा।

एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कई राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ यूपी का प्रतिनिधित्व गाजियाबाद के सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल और जिला मलेरिया अधिकारी ने किया।
विज्ञापन


सभी सदस्यों की सहमति के बाद इस प्रस्ताव को पास कर कुछ खामियों को दूर करते हुए नए प्रोग्राम में इसे शामिल करने का निर्णय लिया गया।

अभी मच्छरों की रोकथाम के लिए टेमीफॉस का छिड़काव किया जाता है। लेकिन अब टेमीफॉस के अलावा डाईफ्लू बेंजूरान, डाइफ्रेनोथ्रीन, पायरीप्रोक्सीफ्रेन भी छिड़की जाएंगी।

इनमें से कुछ लिक्विड और कुछ ग्रेनुअल्स फार्म में हैं। सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था जिसपर आम सहमति बन गई है। पीआईपी के आते ही इस पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें