फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नंबर आने पर एएसआई के बेटे ने लगाई फांसी

Sun, 27 Dec 2015 09:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तम नगर इलाके में बीएससी के एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव हस्तसाल स्थित पार्क में पेड़ से लटका हुआ मिला। उसके पास से एक सुइसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


जिसमें उसने रसायन विज्ञान के पेपर में कम नंबर आने की वजह से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस के अनुसार, अजय मीणा (20) सपरिवार रणहौला इलाके में रहता था।

उसके पिता भगवान सिंह डाबड़ी थाने में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। अजय दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में बीएससी के फाइनल ईयर का छात्र था। परिवार वालों के मुताबिक शुक्रवार रात आठ बजे अजय किसी काम से घर से बाहर निकला था।
विज्ञापन


देर रात तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की। जब कुछ पता नहीं चला तो रणहौला थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत कर दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

पार्क में पेड़ से लटका मिला शव

शनिवार तड़के करीब पौने छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि हस्तसाल स्थित पार्क में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पैंट की जेब से एक सुइसाइड नोट मिला।

सुइसाइड नोट में युवक ने लिखा था कि उसकी गणित की पढ़ाई ठीक ठाक है। लेकिन रसायन में वह कमजोर है जिसकी वजह से वह काफी परेशान है।

युवक की पहचान अजय के रूप में हुई। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि अजय को रसायन के पेपर में कम नंबर आए थे, जिसकी वजह से वह परेशान था।

अजय का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि डिप्रेशन की वजह से ही अजय ने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें