फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चला रहे हेल्पर ने एएसआई को कुचला, आरोपी के पास नहीं था लाइसेंस

Wed, 14 Nov 2018 06:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
एएसआई जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली धौलाकुआं इलाके में मंगलवार सुबह ट्रक चला रहे हेल्पर ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एएसआई को कुचल दिया। हादसे में जितेंद्र (48) की मौत हो गई।  घटना  के बाद आरोपी ट्रक समेत फरार हो गया । 
विज्ञापन


हालांकि, ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने कई किलोमीटर तक पीछा कर महिपालपुर से दबोच लिया। ट्रक चला रहे हेल्पर के पास से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। आरोपी की पहचान नूंह निवासी अशफाक (23) के रूप में हुई है।     

 जितेंद्र दिल्ली कैंट ट्रैफिक सर्किल में बतौर जोनल अफसर (जेडओ) तैनात थे। 1988 में दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए जितेंद्र पालम इलाके में रहते थे। उनके परिवार के सदस्य गांव सबगा, बागपत यूपी में रहते हैं।  
विज्ञापन


मंगलवार को जितेंद्र सिपाही पवन, संदीप और विजय पाल के साथ गुरुग्राम की ओर जाने वाले मार्ग पर धौलाकुआं प्वाइंट पर तैनात थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे जितेंद्र ने एक ट्रक को रुकने का इशारा किया। 
विज्ञापन

चालक ने ट्रक को रोक दिया। जब जितेंद्र ट्रक के सामने पहुंचे तभी अचानक चालक ने जितेंद्र को कुचलते हुए ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी।  जितेंद्र बचने के लिए दूसरी तरफ छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन ट्रक के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  

जितेंद्र को पास के स्पाइनल इंजूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने ट्रक का पीछा कर महिपालपुर के पास आरोपी चालक अशफाक को दबोच लिया।   वह ट्रक में हेल्पर का काम करता था और मौका मिलने पर ट्रक चलाता था। हादसे के वक्त वही ट्रक चला रहा था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें