फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई पर रुपये हड़पने का आरोप

Sat, 19 Apr 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के ऊंचा गांव निवासी एक व्यक्ति ने आदर्श नगर चौकी में तैनात एक एएसआई पर दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने डीसीपी को शिकायत सौंपकर जांच की मांग की है। पीड़ित फूल सिंह और उसके दामाद जीतू मित्तल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मार्च 2013 में उनकी पुत्रवधू आशा की किसी ने हत्या कर लाश नहर में फेंक दी थी। लड़की पक्ष के लोगों ने उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया था। तब किसी ने उसे बताया कि तिगांव में एक महिला तांत्रिक है।
विज्ञापन


कथित महिला तांत्रिक ने निर्दोष साबित करवाने की एवज में 20 लाख रुपये वसूल लिए। लेकिन इस मामले में उसके बेटे को सजा हो गई।

आरोप है कि उक्त तांत्रिक ने और पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर महिला ने 11 अप्रैल को आदर्श नगर पुलिस चौकी में फूल सिंह, उसके बड़े बेटे इंद्र, दामाद जीतू मित्तल और पत्नी सोनदेई के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दे दी। आरोप है कि एएसआई रुपयों के लिए उसे परेशान कर रहा है। उधर, एएसआई ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें