फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे आशुतोष

Sun, 16 Feb 2014 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा के लिए अपने 20 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आप के टिकट पर आशुतोष चांदनी चौक से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


फिलहाल इस सीट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल की है। कपिल सिब्बल ने कल ही इस सीट से चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की थी।

वहीं पश्चिमी दिल्ली की सीट पर आप ने पिछले लोकसभा चुनावों में गृह मंत्री पी. चिदंबरम पर जूते फेंक चर्चा में आए पत्रकार जरनैल सिंह को टिकट दिया है। गुड़गांव से योगेंद्र यादव को आप का उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: चांदनी चौक से ही चुनाव लड़ेंगे सिब्बल

रविवार को आप ने एक अहम बैठकर कर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इस पर अंतिम मुहर संजय सिंह और मनीष सिसोदिया के प्रेस कॉन्फ्रेंस ने लगाई।

अमेठी में राहुल गांधी को कुमार विश्वास टक्कर देंगे। लुधियाना से एचएस फुल्का कांग्रेस के मनीष तिवारी से मुकाबला करेंगे। जबकि आप के बाबा हरदेव मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह के खिलाफ रणक्षेत्र में उतरेंगे। अजित सिंह के खिलाफ बागपत से सोमेंद्र ढाका चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: आम आदमी पार्टी की रैलियों में बजेगा राडिया टेप

इसके अलावा पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए दक्षिण मुंबई से मीरा सान्याल, मुम्बई नॉर्थ-ईस्ट से मेधा पाटेकर, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से मंयक गांधी, लालगंज उत्तर प्रदेश से डॉ. जियालाल, नागपुर से अंजलि दमानिया, मुरादाबाद से परवेज, पुणे से सुभाष वारे, खंडवा से आलोक अग्रवाल, फर्रुखाबाद से मुकुल त्रिपाठी और सहारनपुर से योगेश दहिया को टिकट दिया है।

यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि अरविंद के नाम पर भी पार्टी एक बड़ा फैसला लेने वाली है। लेकिन उनके बारे में फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें