फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग के सामने पेश हुए आशुतोष, जवाब से संतुष्ट नहीं NWC

Fri, 09 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आशुतोष
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग (एनडब्ल्यूसी) के समन पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष बृहस्पतिवार को आयोग टीम के समक्ष पेश हुए। आयोग ने महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर जानकारी मांगी। 
विज्ञापन


हालांकि, आयोग आशुतोष के जवाब से संतुष्ट नहीं है। वहीं आप नेता ने आयोग के समन को संविधान से मिली अभिव्यक्ति की आजादी और मौलिक अधिकारों को उल्लंघन बताया है। 

ओखला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के मुख्यालय में करीब साढ़े 11 बजे आम आदमी पाटी के नेता आशुतोष समन पर अपना जवाब देने पहुंचे। आयोग के मुताबिक, आप नेता अपना पक्ष रखने पहुंचे थे, लेकिन टीम उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संदीप कुमार के बचाव में लिखा था ब्लॉग

संदीप कुमार - फोटो : अमर उजाला
उनके बयान की वीडियो रिकार्डिंग की गई और उस दौरान आयोग की लीगल टीम भी मौजूद रहीं। अब इस मामले पर कानूनी पहले देखने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि आप के पूर्व नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री संदीप कुमार के सेक्स सीडी कांड के सामने आने पर आशुतोष ने अपने मंत्री का बचाव करते हुए सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। 

इसी मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने नौ सितंबर के लिए समन भेजा था। हालांकि, आशुतोष आठ सितंबर को ही मुख्यालय में अपना जवाब देने पहुंच गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें