फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: कहां रहेंगे अरविंद केजरीवाल? जल्द छोड़ेंगे सीएम आवास, नए घर की तलाश तेज

Sat, 28 Sep 2024 11:40 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली के आसपास ही रहने को प्राथमिकता देना चाह रहे हैं, ताकि निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से नजदीकी जुड़ाव बना रहे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस्तीफे के बाद अब जल्द सीएम आवास खाली कर देंगे। अरविंद केजरीवाल ने नए घर की तलाश तेज कर दी है। उनके लिए राजधानी दिल्ली में नया घर खोजा जा रहा है। कई विधायक, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक अपनी सामाजिक-आर्थिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना उन्हें घर की पेशकश कर रहे हैं।

विज्ञापन


कहां रहने चाहते हैं अरविंद केजरीवाल?
अरविंद केजरीवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली के आसपास ही रहने को प्राथमिकता देना चाह रहे हैं, ताकि निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से नजदीकी जुड़ाव बना रहे। अरविंद केजरीवाल ऐसे घर की तलाश में हैं, जो विवाद मुक्त हो और वहां रहने में किसी प्रकार की समस्या न हो। अभी इस बात के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है कि अरविंद केजरीवाल कहां रहेंगे। 

'मैं जल्द सीएम आवास खाली कर दूंगा'
हाल ही में जंतर मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं जैसे ही नवरात्र आएंगे मैं घर छोड़ दूंगा। कुछ दिन में मैं मुख्यमंत्री आवास खाली कर दूंगा, आज दिल्ली में मेरे पास रहने के लिए घर भी नहीं है। मैंने दस साल में केवल आपका आशीर्वाद कमाया है। सीएम बनने के 10 साल बाद भी दिल्ली में उनका अपना एक भी घर नहीं है। 

विज्ञापन

17 सितंबर को दिया था सीएम पद से इस्तीफा
अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा था कि वे तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है। दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही वे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें