फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता के लिए केजरीवाल ने फिर खाई कसम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर 'कसम' खाई है। पिछले चुनावों में दिल्ली की सत्ता के लिए बच्चों की कसम तोड़ने वाले केजरीवाल ने अब 'कुर्सी' छोड़कर न भागने की कसम खाई है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपनी ललकार रैली में कहा कि अब तक के पूरे घटनाक्रम से उन्हें इस बात की सीख मिली है कि कुर्सी मिलने के बाद उसे छोड़कर नहीं भागना चाहिए। अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो पूरे पांच साल सरकार चलाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अब राजनीति का असली रुप समझ आने लगा है।

केजरीवाल ने 49 दिनों के अपने कार्यकाल की तुलना मोदी सरकार के 100 दिनों से करते हुए कहा कि राजधानी में उनके 49 दिन के शासन में जो सुधार हुए थे वह मोदी सरकार 100 दिन में भी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

एक गलती ने केजरी को दी बड़ी सीख!

केजरीवाल ने कहा कि देश के इतिहास में किसी ने इतना काम नहीं किया जितना कि आम आदमी पार्टी ने 49 दिनों में किया है। केजरी ने पिछली बार इस्तीफा देने के मुद्दे पर अफसोस जताते हुए कहा कि यह उनकी भूल थी और इससे उन्हें बहुत बड़ी सीख मिली है।

केजरीवाल का दावा है कि दिल्ली में चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी को 46 से 47 फीसदी वोट मिल सकते हैं जबकि भाजपा और कांग्रेस को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के हेलीकॉप्टर खरीदने के मुद्दे को उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर वह अपनी वैगनआर छोड़कर हेलीकॉप्टर से दिल्ली का हवाई दौरा करते तभी उनके विरोधी मानते कि वह सीएम हैं। हम आम आदमी की हर जरूरत को ध्यान में रखकर काम करते हैं और आगे भी करेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में यह केजरीवाल की चौथी रैली थी।
विज्ञापन

केजरी ने चुराया मोदी का नारा!

दिल्ली की रैली में केजरीवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही नारा चुराते हुए नजर आए। लोकसभा चुनाव प्रचार से लेकर सत्ता में आने तक नरेंद्र मोदी ने 'अच्छे दिन' का जमकर इस्तेमाल किया और यह जुमला काफी हिट भी रहा।

आम आदमी पार्टी ने भी इस जुमले को अपनाना शुरू कर दिया है। पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली में बिजली पानी ठीक करना है, अच्छे दिन लाना है और भ्रष्टाचार को मिटाना है तो आम आदमी पार्टी को लाना ही पड़ेगा।
दिल्ली में बिजली पानी सही करना है,अच्छे दिन लाना है,भ्रष्टाचार पर लगाम लगाना है तो AAP को लाना ही होगा, जनता समझ गयी है #JansabhaWithAK— Aam Aadmi Party (@AamAadmiParty) August 24, 2014

दिल्ली में 'अच्छे दिन' लाने की मुहिम छेड़ने में जुटी आप कितनी सफल होगी यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

'आप' नेताओं ने कहा कि उनकी सरकार के समय बिजली के दाम आधे थे और सप्लाई ज्यादा थी लेकिन भाजपा ने केंद्र की सत्ता हासिल करते ही दिल्ली को मिलने वाली बिजली आधी कर दी और दाम दोगुने कर दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें